Connect with us

देहरादून

ओवरस्पीड बना तीन युवकों की मौत का कारण, दो थे अग्निवीर भर्ती में चयनित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा राजपुर रोड पर हुआ, जब उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक उत्तरकाशी जिले के निवासी थे। इनमें से दो युवक हाल ही में सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित हुए थे, जबकि तीसरा भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

रात को बाइक से निकले थे घूमने

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 2:15 बजे हुआ, जब तीनों युवक बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर जा रहे थे। सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की कुछ देर बाद, दूसरे की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम को मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मुंह बोले मामा ने 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

अग्निवीर में चयनित थे मोहित और आदित्य

सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई। मोहित और आदित्य को सेना की अग्निवीर भर्ती में चयनित किया गया था, और जल्द ही उनकी ज्वाइनिंग होनी थी। नवीन भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए टोकन जारी किया जाएगा

अग्निवीर में चयन की खुशी में निकले थे घूमने

नालापानी चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि हादसे के वक्त तीनों आदित्य के भाई की बाइक पर सवार थे। आदित्य सहस्रधारा रोड पर अपने भाई और बहन के साथ रहता था, जबकि नवीन और मोहित करनपुर में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अग्निवीर में चयन की खुशी में तीनों देर रात घूमने निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार उनकी जिंदगी लील गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड को माना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement