Connect with us

हरिद्वार

8 घण्टे के भीतर हत्या के प्रसास करने वाला अभियुक्त दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जान से मारने की नियत से किया था फायर, पीड़ित के पैर में लगी थी गोली, पुरानी रंजीश बनी वारदात की वजह, घटना कर मुजफ्फरनगर भागने की फिराक में था अभियुक्त

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर दिनाक 30-01-2023 को एक व्यक्ति के द्वारा किसी पर गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम हरजोली जट्ट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के सम्बन्ध में घायल संजय पुत्र सुमेर के परिजनों से लाभप्रद सूचना प्राप्त की। घटना से सम्बन्ध मे वादिया श्रीमति सुरक्षा निवासी ग्राम हरजोली जट्ट द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा् 307 आईपीसी के तहत छोटू आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

औरोपी अभियुक्त के पड़ोसी राज्य भागने की फिराक में होने की गुप्त सूचना पर लगातार कई घण्टे उत्तर-प्रदेश की सीमाओ पर डेरा डाले बैठी टीम ने उत्तर प्रदेश को जाने वाले समस्त लिंक मार्गों को सघन चैकिग जारी रखते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अभियुक्त छोटू उर्फ जोनी कुमार निवासी ग्राम हरजोली जट्ट कोतवाली मंगलौर को घटना में प्रयुक्त तमंचा एवं कारतूस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से बीमार गुमशुदा युवक को उत्तराखंड पुलिस ने उसके परिजनो से मिलवाया

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि पुरनी रंजीश के चलते अभियुक्त ने अपना बदला लेने की नियत से घायल संजय पर फायर किया। घटना करने के बाद कुछ समय इधर-उधर छिपने के बाद अभियुक्त मोटर साईकिल से मुजफ्फरनगर भाग रहा था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्र-पत्रिकाओं के लिए विज्ञापन दर नवीनीकरण में न्यूज एजेंसियों की सेवाओं की अनिवार्यता पर जताया एतराज

*बरामद माल*

1- तमंचा 312 बोर, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस
2- मो0सा0 प्लेटिना बिना नम्बर

*पुलिस टीम*

1- प्र0नि0 मनोज मेनवाल
2- व0उ0नि0  दीपकुमार
3- उ0नि0 अकरम अहमद
4- उ0नि0 आशीष नेगी
5- उ0नि0 सुरेश कुमार
6- हे0का0 युनुस वेग
7- कानि0 46 रोशन
8- कानि0 1290 अरविन्द
9- कानि0 218 जफर
10- का0चा0 दीपक नेगी
11- कानि0 अर्जुन
12- कानि0 किशन देव राणा

Select Language

Advertisement