Connect with us

देहरादून

तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून से बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे स्कूटर सवार पिता-पुत्र को रविवार सुबह छिद्दरवाला में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इसके चलते पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय मोहम्मद नईम और उनका 18 वर्षीय बेटा शामिर निवासी चमनपुरी कॉलोनी, माजरा, पटेलनगर, देहरादून रविवार सुबह स्कूटर से निकले थे। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनका स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि पिता-पुत्र संभल पाते कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
मौके पर मौत
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नईम और उनके बेटे शामिर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि मोहम्मद नईम ई-रिक्शा चालक था। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  डीबीएस पी.जी. कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement