Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

नैनीताल बैंक घोटाला: पूर्व शाखा प्रबंधक पर एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नैनीताल बैंक की एलआर साह रोड स्थित शाखा में एक बड़े बैंकिंग घोटाले का खुलासा हुआ है। बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर नियमों को ताक पर रखकर करीब एक करोड़ रुपये की अनियमितता करने का आरोप है। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वर्तमान शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि 17 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2025 तक राहुल पंत, जो कि त्यूनरा गोपालधारा अल्मोड़ा निवासी हैं, एलआर साह रोड शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंक के नियमों की अनदेखी कर दो खाताधारकों को अनुचित तरीके से भारी-भरकम ऋण की सुविधा प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन सीवर लाइन में अनियमिता से रानीधारा के लोगों में रोष

तारीख 5 अक्तूबर 2024 को राहुल पंत ने प्रियंक पंत, निवासी आम्रपाली सफायर सेक्टर 45, नोएडा सेक्टर 37 (गौतमबुद्ध नगर, यूपी) को बिना जरूरी दस्तावेज और संपत्ति के बंधक के 10 लाख रुपये की लिमिट बढ़ाकर 93.50 लाख रुपये कर दी। जबकि नियमानुसार यह लिमिट अधिकतम 12.50 लाख रुपये ही बढ़ाई जा सकती थी। प्रियंक ने इस पूरी लिमिट का लाभ उठाते हुए 93,49,632 रुपये बैंक से निकाल लिए।

इसी तरह, तीसरे आरोपी शुभम पंत, निवासी धारानौला अल्मोड़ा की भी 10 लाख रुपये की लिमिट को बिना औपचारिक प्रक्रिया के 17 लाख रुपये कर दिया गया, और उन्होंने 16,99,535 रुपये बैंक से ट्रांसफर कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड धौलादेवी की विभिन्न जन-समस्याओं को लेकर 26 जुलाई को बैठक

इन दोनों मामलों से बैंक को कुल 1,01,67,890 रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व प्रबंधक राहुल पंत, प्रियंक पंत और शुभम पंत के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बैंक प्रशासन की नजर में यह एक गंभीर अनियमितता है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement