Connect with us

हरिद्वार

पिता से विवाद के बाद हरिद्वार में बेटे ने फावड़े से कर दी हत्या, आरोपी फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। टांडा भनेड़ा में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ईंट भट्टे पर काम के दौरान बेटे ने फावड़े से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भट्टा मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गुजरान बड़वा निवासी 62 वर्षीय मोहम्मद सलीम अपने 18 वर्षीय बेटे मुशाहिर के साथ टांडा भनेड़ा स्थित आसरा ब्रिक फील्ड में मजदूरी कर रहा था। रविवार तड़के करीब चार बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर मुशाहिर ने फावड़े से सलीम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सलीम वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि मुशाहिर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बोर्डिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक पर दो बच्चों का शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप

सलीम की चीख पुकार सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और भट्टा मालिक को सूचना दी। भट्टा स्वामी ने तुरंत डॉक्टर को बुलवाया, लेकिन डॉक्टर ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसएलआरटीसी की कार्यकारिणी में चयन पर मूक बधिर साथियों ने संदीप अरोड़ा का किया स्वागत

इंस्पेक्टर एसके गंगवार ने बताया कि आरोपी मुशाहिर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


Select Language

Advertisement