Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में दो लोग डूबे, एक रेस्क्यू, दूसरे की खोजबीन जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप युवक व युवती नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ

देहरादून। आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को होटल H-7 के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप एक युवक व युवती नदी में डूब गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी कालेज की दीवार ढहने से युवती की मौत मामले में कालेज प्रबंधन पर केस, दूसरे दिन भी छात्र संगठनों ने किया हंगामा 

उक्त सूचना प्राप्त होते ही जल पुलिस व SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

डूबने वाले दोनों लोगो मे से एक युवती को रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि दूसरा युवक नदी में लापता हो गया।

SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर के 13 चौराहे होंगे चौड़े, 4 मार्च तक सर्वे करने के निर्देश

रेस्क्यू की गई लड़की का नाम पता

भूमिका जोतवानी पुत्र स्वर्गीय श्री नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल लखनऊ उम्र 26 वर्ष

डूबे युवक का नाम पता

महेश त्रिपाठी पुत्र श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष।

Select Language

Advertisement