Connect with us

हरिद्वार

छेड़खानी के आरोप में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी गिरफ्तार, पहली पत्नी ने आवास पर किया हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़खानी के एक मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पंजाब के लुधियाना जिले की एक महिला की शिकायत पर की गई, जिसने महंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। लुधियाना की अदालत ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बुधवार को लुधियाना पुलिस की एक टीम हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर स्थित महंत के आवास पर दबिश दी। वहां से महंत को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंजाब पुलिस अपने साथ लुधियाना रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  इलायची छोटी है, लेकिन बड़े गुण देखकर हैरान रह जाएंगे

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि लुधियाना पुलिस टीम विधिवत वारंट लेकर आई थी और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद महंत को गिरफ्तार कर ले जाया गया।

पीड़िता का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में एक हवन के दौरान उसकी मुलाकात महंत रोहित गिरी से हुई थी। उस समय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद महंत ने महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने शुरू कर दिए। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे, तो उन्होंने महिला को मिलने के लिए बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की।

गिरफ्तारी के दौरान महंत के निजी आवास पर उस समय और भी हंगामा मच गया, जब उनकी पहली पत्नी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची और विरोध प्रदर्शन करने लगी। आरोप है कि पत्नी ने न केवल हंगामा किया, बल्कि तोड़फोड़ भी की। पहली पत्नी का दावा है कि उनका तलाक नहीं हुआ है, फिर भी महंत ने दूसरी महिला को पत्नी के रूप में रखा हुआ है। अब एक और महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी ने स्थिति को और उलझा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का हंटर: अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement