Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की 26 सड़कों को नया नाम देने की तैयारी, नगर निगम शासन को भेजेगा प्रस्ताव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की 26 प्रमुख सड़कों के नाम अब नए सिरे से रखे जाने वाले हैं। नगर निगम ने इसके लिए कवायद तेज कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने नामांतरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जैसे ही शासन की मुहर लगेगी, शहर की सड़कों पर नए नामकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। बुधवार को नगर निगम में आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर गजराज बिष्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के लोगों से सड़कों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से आ रही थी, जिसे अब पूरा किया जाएगा।

मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की कई सड़कों के नाम पहले भी बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नगर निगम ने नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई तक नहर कवरिंग सड़क का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग किया था। इसके अलावा भी कई चौराहों और सड़कों के नाम बदले गए हैं। हालांकि शासन से बिना मंजूरी के नाम बदलने पर रोक लगने के कारण कई सड़कों के नामकरण अधर में लटक गए थे। अब नगर निगम प्रशासन ने नियमानुसार प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली

मेयर बिष्ट ने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों का नाम बदलकर उन लोगों को सम्मान देना चाहता है, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम नए नामकरण की प्रक्रिया को जल्द लागू करेगा।

आठ सौ वेंडरों को निगम कार्ड जारी
नगर निगम ने शहर के वेंडरों के लिए भी बड़ी पहल की है। बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट ने 800 वेंडरों को निगम का पहचान पत्र (कार्ड) जारी किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 1800 वेंडरों का सत्यापन किया गया है, जिनमें से हल्द्वानी के स्थाई वेंडरों को कार्ड दिए जा चुके हैं। जो वेंडर बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां काम कर रहे हैं, उन्हें उनके क्षेत्र की पुलिस से सत्यापन कराने के बाद निगम कार्ड जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में बारिश का कहर: पेड़ गिरने से एक की मौत, जलभराव और खुदाई से लोग परेशान

मेयर ने कहा कि कार्ड मिलने से वेंडरों को सुविधाएं मिलेंगी और उनका व्यवसाय भी सुचारू रूप से चलेगा। उन्होंने सभी वेंडरों से अपील की कि निगम द्वारा जारी नियमों का पालन करें, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रह सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement