Connect with us

देहरादून

देहरादून में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान: उत्तराखंड को मिलेगी खेती सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना में विशेष मदद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देहरादून के नींबूवाला स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र में आयोजित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत किसानों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में खेती की सुरक्षा के लिए विशेष मदद देगी। किसानों से बातचीत के दौरान चौहान ने बताया कि उत्तराखंड के किसानों ने वन्यजीवों से फसल की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ की मांग प्रमुखता से उठाई है। उन्होंने मंच से ही प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत घेरबाड़ योजना का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में जहां से मिली थी महिला और बच्ची की लाश, वहीं आज फिर और एक महिला की लाश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की फसलें और फल देशभर में विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को श्रीअन्न और फलों का हब बनाने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर हरसंभव मदद देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक वैज्ञानिक लैब में सीमित रहते थे, जबकि किसान खेतों में मेहनत करता था। अब “लैब टू लैंड” के माध्यम से खेतों को ही असली प्रयोगशाला माना जाएगा और वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक तकनीक और जानकारी मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर खेती को समझना नामुमकिन है, इसलिए वैज्ञानिकों को किसान के बीच जाकर समस्याएं जाननी होंगी और उसी के आधार पर शोध और योजनाएं बनानी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून के बोर्डिंग स्कूल में नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

इससे पहले कार्यक्रम में प्रदेश कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। किसानों ने प्रतीकात्मक हल भेंटकर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान और पशुपालन से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को खेती, बागवानी और बकरीपालन की बारीकियां बताईं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement