Connect with us

देहरादून

श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर शौचालय में महिला ने दिया शिशु को जन्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर आज सुबह एक महिला ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार और आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। महिला की पहचान ज्योति थापा (21), पत्नी मनीष थापा, निवासी नेपाल मूल के परिवार से हुई है, जो कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश की ओर काम के सिलसिले में यात्रा कर रही थी। जब उनकी बस श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो महिला शौचालय गई। कुछ ही देर बाद वहां से उसकी चीखें सुनाई दीं, जिससे यात्रियों और परिवारजनों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अपनी कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

आईएसबीटी में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रसव में मदद की। स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। प्रसव के तुरंत बाद महिला और नवजात को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को स्थिर बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ढूंढते समय करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर स्वास्थ्यकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। महिला और उसका परिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी टीम के इस कार्य की सराहना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement