Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश: गंगा में स्नान करते हुए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करते हुए हरियाणा और मध्यप्रदेश के दो युवक डूब गए। हरियाणा के युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है, जबकि मध्यप्रदेश के युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, कुछ दिन पूर्व असम की महिला के शव को भी फूलचट्टी क्षेत्र में बरामद किया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम बशीदी सोनीपत हरियाणा निवासी 18 वर्षीय टीकाराम पुत्र गुलाब सिंह अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वे सभी मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान अचानक टीकाराम गंगा की तेज धाराओं में बह गया। उसके डूबने की सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद कर लिया और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इसलिए पहुंची हरिद्वार

इधर, थाना लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय के पास दोबाटा के समीप ग्राम देवहाटा, जिला रीवा मध्यप्रदेश निवासी 20 वर्षीय साहिल पटेल पुत्र बृजेश कुमार पटेल अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह भी गंगा की तेज धाराओं में बहकर लापता हो गया। उसके साथियों ने घटना की सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पीआरओ समेत अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज, क्या था मामला सुनिए...

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, सात मार्च को गंगा में डूबी असम की महिला का शव फूलचट्टी क्षेत्र से बरामद किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement