Connect with us

हल्द्वानी

“बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, होटल मालिक और साले को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के पास शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय होटल मालिक तथा उनके साले को बेरहमी से पीटा गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काठगोदाम श्रमिक बस्ती निवासी खगेश चंद्र लोहनी बेस अस्पताल के पास एक होटल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह होटल बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रोडवेज स्टेशन के पास गन्ने का जूस और बर्फ के गोले का ठेला लगाने वाले दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। खगेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन झगड़ रहे युवक उन्हीं पर बिफर पड़े और उनका कॉलर पकड़ कर मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर से देहरादून खेल आयोजन में भाग लेने छात्राओं को लेकर आ रही बस ऋषिकेश मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

यह देख खगेश का साला त्रिलोक मौके पर पहुंचा, लेकिन तभी झगड़ रहे युवकों ने अपने करीब 10-12 साथियों को बुला लिया। इसके बाद भीड़ ने होटल मालिक और उनके साले को टेंपो स्टैंड से ई-रिक्शा स्टैंड तक सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने वाले यूथ कांग्रेसी नजरबंद

हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। पीड़ित पक्ष ने दो नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में तहरीर दी है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि कैंची मेले में व्यस्तता के चलते मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement