Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जलसखी योजना की तैयारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राज्य सरकार जल्द ही जलसखी योजना शुरू करने जा रही है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, बिल वितरण, वसूली और रखरखाव का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। सरकार हर घर नल योजना के अगले चरण में यह व्यवस्था लागू कर रही है। महिला समूहों को पेयजल गुणवत्ता जांचने के लिए किट उपलब्ध कराई जाएंगी। नल जल मित्र के रूप में प्रशिक्षित महिलाओं को प्रति बिल 10 रुपये प्रोत्साहन और राजस्व में हिस्सा भी दिया जाएगा। योजना का पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में फरार अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद भी गिरफ्तार

बिजली लाइन लॉस में सुधार: उत्तराखंड में बिजली मांग बढ़ने के बावजूद लाइन लॉस में कमी आई है। यूपीसीएल ने बेहतर वितरण प्रणाली स्थापित की है। मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement