Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में खाई में मिली स्कूटी से मची अफरा-तफरी, घंटों रेस्क्यू के बाद दिल्ली से मिला ‘लापता’ पर्यटक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पंगोट क्षेत्र में खाई में गिरी स्कूटी और पास में मिले बैग, मोबाइल व घड़ी से सोमवार रात बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन बाद में पता चला कि स्कूटी किराए पर लेकर घुमने आया पर्यटक अंकित धीमान सुरक्षित दिल्ली लौट चुका था।

सोमवार रात पंगोट के कुछ ग्रामीणों को सड़क किनारे एक बैग, घड़ी और मोबाइल संदिग्ध अवस्था में मिला। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो खाई में एक स्कूटी गिरी हुई नजर आई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  OMG! हल्द्वानी में इस शख्स ने जिंदा सांप को पकड़कर मुंह से चबाया और मार डाला, वीडियो वायरल

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के कागजों की जांच की तो पता चला कि स्कूटी दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी अंकित धीमान ने मल्लीताल से किराए पर ली थी। युवक के न मिलने पर अनहोनी की आशंका के चलते एसडीआरएफ को बुलाया गया और रात 10 बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

रातभर युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जब अंकित की पत्नी से संपर्क किया तो उन्होंने भी उसकी कोई जानकारी न होने की बात कही। मंगलवार सुबह अंकित की पत्नी, पिता और अन्य परिजन दिल्ली से नैनीताल पहुंचे और दोबारा रेस्क्यू शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तीन मजदूरों को कार से रौंदाने वाला नशेड़ी पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल निलंबित

इसी दौरान अंकित ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह सुरक्षित दिल्ली में है। यह सुनकर सभी ने राहत की सांस ली। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि अब पूरे मामले की जांच की जा रही है कि स्कूटी खाई में कैसे गिरी और युवक बिना सूचना दिए कैसे लौट गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement