Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में लिफाफा गैंग का भंडाफोड़: गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के पास एक जुलाई को हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात लिफाफा गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान और कार बरामद की गई है।

नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित छेदा लाल निवासी पीलीभीत ने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कार (संख्या UP 32 LN 2205) में सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ लूटपाट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में टांडा गांव के पास कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार एक युवक की मौत

पुलिस ने ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल से तीनों आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम कृपाल (गैंग लीडर), संतराम और श्रीनाथ उर्फ चीराम के रूप में हुई है, जो सभी शाहजहांपुर (उ.प्र.) के रहने वाले हैं।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे सीधे-साधे लोगों को गाड़ी में बिठाकर चेकिंग का डर दिखाते हैं और पैसों को लिफाफे में रखने की बात कर धोखे से लिफाफा बदल देते हैं। मौका मिलते ही एकांत स्थान पर उन्हें उतारकर फरार हो जाते हैं। ज़रूरत पड़ने पर लूटपाट करने से भी नहीं चूकते।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जोशी सेवानिवृत्त, मानवसेवा की मिसाल बने

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6740 नकद, DIESELI बैग, कुछ लिफाफे और लूट में प्रयुक्त कार बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement