Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर: सीवर टैंक में मिला चार दिन से लापता मासूम का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। महुआखेड़ागंज शक्ति चौराहा निवासी छह वर्षीय जुबैर का शव शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में मिला। जुबैर एक जुलाई से लापता था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

शनिवार सुबह पैगा चौकी से कुछ ही दूरी पर अलीगंज रोड स्थित शिवा ढाबा के पास निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने सीवर टैंक में शव देखा। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और जुबैर के परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जुबैर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने उत्तराखंड में अब तक सबसे बड़ी स्मैक की खेप पकड़ी, स्मैक को नेपाल बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

पैगा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजन लगातार पुलिस से बच्चे की तलाश की गुहार लगा रहे थे, लेकिन चार दिन बाद जब उसका शव इस हालत में मिला, तो परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में 11 साल की बेटी से दुष्कर्म, पिता फरार

पैगा चौकी इंचार्ज एसआई सोमवीर सिंह ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर काफी प्रयास किए गए थे। अब मामले की जांच हत्या या हादसे की दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य सुरागों की मदद से घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Select Language

Advertisement