Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी गुणवत्ता: हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 2000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकारी स्कूलों की गिरती छात्र संख्या और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर राज्य सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में कुछ अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, बेतरतीब वाहनों से जाम, पुलिस ने चलाया अभियान

एससीईआरटी परिसर में आवासीय भवनों और शिक्षा निदेशालय के गेट के शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि छात्र संख्या में गिरावट के कारणों पर रिपोर्ट मंगाई गई थी। इसमें अभिभावकों ने बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम और सभी विषयों के शिक्षक होने की मांग की थी।

मंत्री ने इस दौरान कुल 486 लाख रुपये की लागत से बनने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शिक्षा विभाग में दो हजार नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही अब शिक्षकों की तरह अधिकारियों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ और विभागीय निदेशकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement