Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली: प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, देवलग्वाड़ में चुनाव स्थगित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का शनिवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
राजेंद्र सिंह के निधन से गांव में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने आदेश जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। हालांकि, पंचायत के अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन प्रकरण की सीबीआई जाँच मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement