Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी: चारधाम यात्रा रोकी गई, स्कूल बंद, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 18 घंटों में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरकाशी में आपदा के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 222.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि कई जगहों पर बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पौड़ी और उत्तरकाशी में सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए टोकन जारी किया जाएगा

भारी बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए केदारनाथ और मद्महेश्वर यात्रा को अगले दो दिन के लिए रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सभी पड़ावों पर तैनात सेक्टर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, और केदारनाथ में मौजूद यात्रियों को भी पैदल मार्ग पर न जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार जिले में नशीली गोलियों समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

इधर, फूलों की घाटी में भी पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को वन विभाग ने 150 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया था। नंदादेवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने बताया कि घाटी को गुरुवार को खोलने का निर्णय मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement