Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

ईजा फाउंडेशन ने इको टास्क फोर्स के जवानों को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित 130 इको टेरिटोरियल आर्मी बटालियन के अधिकारियों और कार्मिकों को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ईजा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीपिका बोहरा और वीरेंद्र बोहरा ने किया।

ईजा फाउंडेशन की टीम ने बटालियन के कमांडेंट कर्नल गौरव नेगी, एडजुटेंट ऑफिसर कर्नल वीरेंद्र सिंह दानू, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में जवानों और कार्मिकों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जवानों की देश सेवा और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मनाया 15वें स्थापना दिवस

दीपिका बोहरा ने कहा कि इको टास्क फोर्स के जवान न केवल सीमाओं की सुरक्षा में बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वीरेंद्र बोहरा ने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और देशभक्ति की भावना को जोड़ने वाला अवसर बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में युवती ने भगवान श्रीकृषण संग रचाई शादी, कान्हा की बरात का हुआ भव्य स्वागत, देखिए वीडियो

जवानों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह gesture उन्हें अपने परिवार की याद दिलाता है और सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement