Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

दून इंटरनेशनल स्कूल के “SchoolPad” प्लेटफॉर्म हैकिंग का खुलासा, बरेली से 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून इंटरनेशनल स्कूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। टीम ने महज कुछ दिनों में बरेली (उत्तर प्रदेश) से तीन मुख्य आरोपियों — मोहम्मद रिजवान, सुदामा दिवाकर और मोहम्मद फ़राज़ — को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों ने “SchoolPad” का फर्जी इंटरफेस बनाकर स्कूल के असली सिस्टम में हैकिंग की, जिससे सिटी कैंपस, रिवरसाइड और मोहाली शाखाओं के विद्यार्थियों का नाम, संपर्क विवरण और लॉगिन डेटा हासिल कर लिया। इसके बाद अभिभावकों को एआई सक्षम रोबोटिक्स लैब शुल्क के नाम पर ₹4990 जमा करने के लिए भ्रामक संदेश भेजा गया, जो स्कूल की आधिकारिक सूचना जैसा दिख रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना का नया वेरिएंट आया, निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश

जांच में पता चला कि आरोपियों ने ठगी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग किया और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कई साइबर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, 2 बैंक पासबुक और 3 सिम कार्ड बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश को दबोचा

एसटीएफ ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन और ADG लॉ एवं आर्डर/साइबर डॉ. वी. मुरुगेसन तथा IG डॉ. नीलेश आनंद भरने के दिशा-निर्देशों में की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जनता से अपील की कि किसी भी अज्ञात कॉल, फर्जी वेबसाइट, निवेश योजना या सोशल मीडिया पर मिले ऑफर पर भरोसा न करें और किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 नंबर पर दें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement