Connect with us

हल्द्वानी

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस ने नैनीताल जिले से पुष्पा नेगी को उतारा मैदान में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने दीपा दरमवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने रामगढ़ से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को हल्द्वानी के सौरभ होटल में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशी की घोषणा की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल सहित कई कांग्रेस नेता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव में दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है, जबकि निर्दलीय सदस्यों की भूमिका भी परिणाम तय करने में अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: समाजसेवियों ने किया लावारिस पुरुष का दाह संस्कार, डेढ़ वर्ष में 217 लाशों का कराया अंतिम संस्कार

Select Language

Advertisement