Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कारोबारी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार देर रात एक कारोबारी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया। उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस के अनुसार, जसपुर (यूएस नगर) निवासी 45 वर्षीय विकास कुमार हल्द्वानी में अपने परिवार के पास आए थे। उनकी पत्नी मुखानी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और परिवार यहीं रहता है। शनिवार रात विकास ने अचानक विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजन उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारण स्पष्ट हो सकें।
अचानक हुई इस घटना से परिवार और जानने वालों में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement