Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 24 वर्षीय सृजल जोशी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के हीरानगर क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है, जहाँ 24 वर्षीय सृजल जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सृजल अपने कमरे में गंभीर रूप से घायल पाया गया था। पिता राहुल जोशी ने तुरंत उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले सृजल ने यूट्यूब पर एक पोस्ट अपलोड की थी, जिसे कनाडा में रह रहे उसके बड़े भाई ने देखा। पोस्ट में उसने अपनी बीमारी का जिक्र किया था और इसी परेशानी को अपनी मानसिक स्थिति का कारण बताया था। सोशल मीडिया पर की गई यह पोस्ट अब जांच का अहम हिस्सा बन गई है।
मृतक के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े होने के चलते शहर के कई भाजपा नेता और पदाधिकारी अस्पताल पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दी। युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे शहर में इस घटना की चर्चा बनी हुई है।

Select Language

Advertisement