Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चरस तस्कर, तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक कैदी की तलाश तेज कर दी गई है। मंगलवार को कपकोट पुलिस ने साहिल (23) निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार (21) निवासी राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल नैनीताल को 450 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर लाया जा रहा था।
रास्ते में झटक्वाली के समीप दोनों आरोपी पुलिस वाहन से अचानक कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को थोड़ी दूरी पर दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी सरयू नदी और आसपास के जंगलों की ओर भाग निकला। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने नदी किनारे और आस-पास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है। सीओ अजय लाल साह ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देने से फिलहाल इनकार कर दिया। पुलिस टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायालय ले जाते समय आरोपियों के भागने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठा रहे हैं और फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि मेले का भव्य आगाज: CM धामी और अजय टम्टा ने किया उद्घाटन, टनकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement