Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

तेंदुए ने युवती पर किया हमला, हड़कंप मचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के कंडियाल गांव में गुलदार ने देर रात एक युवती पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन युवती को सीएचसी चौंड-लंबगांव ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कंडियाल गांव निवासी 24 वर्षीय अंजलि पुत्री जगमोहन सिंह रात 9 बजे अपने गांव से निकट के बड़कोट गांव जा रही थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह युवती गुलदार से जान बचाकर रात में अपने घर कंडियाल पहुंची। जैसे ही परिजनों ने उसकी हालत देखी, वो घबरा गए, पूछने पर युवती ने गुलदार द्वारा हमला किए जाने की बात परिजनों को बताई. जिसके बाद परिजन युवती को सीएचसी चौंड-लंबगांव ले गए। युवती की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Select Language

Advertisement