Connect with us

देहरादून

धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में बनेगा ‘सीमांत क्षेत्र विकास परिषद’, मिलेगी 50 लाख की सौगात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री धामी ने गुप्तकाशी में बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ। घोषणा की कि सीमांत जिलों के विकास के लिए बनेगा विशेष परिषद। जानें शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा नवाचार पर क्या कहा CM ने।

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में राज्य के विकास को लेकर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी के जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू जाखधार में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करने पहुँचे थे। उन्होंने इस परिषद के गठन के लिए युकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक की टोंस नदी में डूबने से मौत


मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़ी जानकारी व प्रशिक्षण देने के लिए नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें आगे बढ़ने में हर तरह से पूरा सहयोग देगी। इस अवसर पर सीएम धामी ने नवोदय विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने का आश्वासन दिया और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा प्रकाशित ‘रुद्रप्रयाग डैशबोर्ड’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून में देश की पाँचवीं साइंस सिटी बनने जा रही है, जो पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से सरल और सुलभ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के संबंध में, मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्तकाशी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के उच्चीकरण के लिए उपयुक्त भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को जनपद में एक प्रभावी आपदा प्रबंधन केंद्र स्थापित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उनका आभार व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement