Connect with us

देहरादून

देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस को बड़ी सौगात! अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन, नया शेड्यूल जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के रेल यात्रियों को मिली राहत! देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब साप्ताहिक के बजाय त्रि-साप्ताहिक चलेगी। मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने नया शेड्यूल जारी किया है।

देहादून। उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक (सप्ताह में तीन दिन) करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। यह निर्णय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगा।
यह बड़ा फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है। मुख्यमंत्री धामी ने आठ अक्तूबर को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण रेल सेवा की आवृत्ति बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की थी। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए टनकपुर-देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मनुष्य निरोगी होगा तभी जीवन में सब कुछ कर सकता है, इसलिए रखें सेहत का ख्याल: धामी


नई समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब पहले की तरह केवल रविवार को नहीं, बल्कि बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इसी तरह, वापसी में ट्रेन संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस भी अब शनिवार के बजाय मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को अपनी यात्रा पूरी करेगी। इन बदलावों से दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस त्वरित निर्णय के लिए रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा का यह विस्तार न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक भी रेल संपर्क सुनिश्चित होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement