Connect with us

नैनीताल

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मज्यूली में जन सुविधा कल्याण शिविर आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जन सुविधा कल्याण शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सेलालेख के सामने मैदान में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए गए और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की बीपी, शुगर आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने पशुओं से संबंधित दवाइयाँ दीं। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन, शादी अनुदान जैसी योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग द्वारा भू-अंश प्रमाणपत्र, विरासत, दाखिल-खारिज आदि कार्य किए गए।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत दो लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण क्षेत्र पंचायत प्रमुख कुमारी भावना आर्य द्वारा किया गया।
इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग समेत सभी विभागों ने अपने योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
शिविर में सागर सीएलएफ मज्यूली व अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा पहाड़ी गहत, राजमा, हल्दी, लहसुन तथा पहाड़ी सब्जियों का विपणन किया गया, जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिला।
अंत में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कुमारी भावना आर्य ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सभी विभागों को ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसी के साथ शिविर का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख कुमारी भावना आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलालेख मोहन सिंह पड़ियार ,क्षेत्र पंचायत, सदस्य दीनी मल्ली रेखा देवी, ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र मेलकानी, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रकाश चंद्र कांडपाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंजू बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement