Connect with us

उत्तराखण्ड

10वीं पास हिस्ट्रीशीटर से मिली यूक्रेन की एमबीबीएस डिग्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

2 फरवरी को इम्लाख को एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार, रिमांड में कई खुलासे
देहरादून। बीएएमएस की फर्जी डिग्रियां बेचने वाले आरोपी इम्लाख खान के ठिकाने से पुलिस को यूक्रेन की फर्जी एमबीबीएस डिग्री भी मिली है। इम्लाख मुजफ्फरनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। खुद 10वीं पास है। भाई इमरान के साथ बरला क्षेत्र में बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज खोला हुआ है।
डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एसटीएफ ने आरोपी इम्लाख खान निवासी शेरपुर, मुजफ्फरनगर को दो फरवरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। इम्लाख खान को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक हेल्थ ऑफ यूक्रेन का फर्जी एमबीबीएस सर्टिफिकेट मिला। एन. सिंह के नाम पर यूक्रेन के संस्थान से जारी एमबीबीएस की डिग्री फर्जी बताई गई है। इसके साथ ही दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान और कर्नाटक के कई शिक्षण संस्थानों के भी फर्जी सर्टिफिकेट मिले। उसके कॉलेज से फर्जी डिग्रियों के साथ लेटर पैड व 51 फर्जी मुहरें भी बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में बादल फटने से तबाही, बागेश्वर जिले में 2 महिलाओं और रुद्रप्रयाग जिले में एक महिला की मौत, कई लापता

Select Language

Advertisement