Connect with us

देहरादून

देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात: 12वीं की छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर की नृशंस हत्या। चचेरा भाई दवा के बहाने ले गया, झाड़ियों में मिला शव। पुलिस और SDRF की तलाश जारी। पूरी खबर पढ़ें।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मनीषा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी और बुधवार शाम से लापता थी। पुलिस को उसका शव गांव से महज 400 मीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम मनीषा का चचेरा भाई उसे दवा दिलाने के बहाने घर से बाइक पर ले गया था। जब रात तक दोनों वापस नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू हुई। अंततः छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का तरीका बेहद खौफनाक पाया गया है। हत्यारे ने धारदार हथियार से मनीषा का गला रेता और उसकी उंगलियां व नाक तक काट दीं। इतना ही नहीं, शव की पहचान छिपाने की कोशिश में भारी पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया था। घटनास्थल से पुलिस ने एक हंसिया और वह मोटरसाइकिल बरामद की है, जिस पर छात्रा गई थी।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध चचेरा भाई फिलहाल फरार है। घटनास्थल के पास ही शक्ति नहर बहती है, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी हत्या के बाद नहर में कूद गया होगा। आरोपी को ढूंढने के लिए SDRF की टीम को भी तैनात किया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Select Language

Advertisement