अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़
अल्मोड़ा: नैनी न्योली गांव का युवक नवीन चन्द्र जोशी लापता, परिजनों ने की अपील
अल्मोड़ा के धौलछीना क्षेत्र से 32 वर्षीय नवीन चन्द्र जोशी लापता। नैनी मार्केट दवा लेने गया युवक घर नहीं लौटा। जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
अल्मोड़ा। जिले के अंतर्गत धौलछीना थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की खबर सामने आई है। ग्राम न्योली निवासी 32 वर्षीय नवीन चन्द्र जोशी पिछले दो दिनों से घर वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग पाया है, जिसके बाद अब पुलिस और सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है।
नैनी मार्केट के पास से हुए गायब
जानकारी के अनुसार, नवीन चन्द्र जोशी पुत्र स्व. प्राण दत्त जोशी, दिनांक 04 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे अपने घर से घरेलू सामान और दवा लेने के लिए नैनी मार्केट की ओर आए थे। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। परिजनों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि नवीन के पास अपना कोई मोबाइल फोन भी नहीं है।
पहचान और हुलिया
गुमशुदा युवक का हुलिया इस प्रकार है:
* नाम: नवीन चन्द्र जोशी
* उम्र: 32 वर्ष
* कद: 5 फिट
* रंग: गोरा, चेहरा गोल
* कपड़े: गायब होते समय उन्होंने चैकदार कमीज, नीली जीन्स और जूते पहने हुए थे।
इन नंबरों पर दें सूचना
परिजनों और स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिए का युवक दिखाई दे या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
* थाना अध्यक्ष बैलछीना: 9410953019
* गोकुल प्रसाद: 9897057362
* गोकुल जोशी: 7668552110
* विमल जोशी: 7500602941
