Connect with us

देहरादून

दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से फीडबैक लिया और अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर सभी को चौंका दिया। सीएम ने अस्पताल की इमरजेंसी ओटी बिल्डिंग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ज़मीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से सीधा संवाद किया और उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दवा वितरण केंद्र और स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट और डॉ. अरुण पांडे ने सीएम को मरीजों के उपचार की तकनीकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आईसीयू में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी से भी मुलाकात की। उन्होंने जोशी का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मनोबल बढ़ाया। धामी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष होनी चाहिए। उन्होंने गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरतने और तीमारदारों को समय पर सूचना देने पर जोर दिया। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य संसाधनों के निरंतर विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है ताकि आमजन को बेहतर इलाज मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement