Connect with us

देहरादून

पशुलोक बैराज ऋषिकेश में मिला शव, एसडीआरएफ ने निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। पुलिस चौकी बैराज ऋषिकेश द्वारा SDRF फ्लड टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दिया है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी बिरजू मयाल का देहरादून में आमरण अनशन

SDRF टीम के जवानों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैराज में उतरकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव की उम्र लगभग 50 से 55 बर्ष व 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत होता है। संबंधित थाने द्वारा शव की शिनाख़्त के लिए सभी स्थानीय थानों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिल्डर के घर ईडी का छापा, पांच लाख रुपये नकद और आईफोन बरामद

SDRF टीम द्वारा शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द कर एम्स मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
  2. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
  3. आरक्षी सुमित नेगी
  4. आरक्षी पंकज सिंह
  5. चालक रजत

Select Language

Advertisement