Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैंण बजट सत्र: कांग्रेस का वॉकआउट, ukd कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बौछार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया, जबकि UKD कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई।

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आज से बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत हो गई है। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों ने विधान भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य विपक्षी दल ने बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर परिसर में ही धरना दिया।
सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी नेता नारेबाजी करते हुए वेल (Well) तक पहुंच गए। शोर-शराबे के बीच ही राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ। हालांकि, कांग्रेस विधायकों का विरोध थमा नहीं और उन्होंने राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है।
दूसरी ओर, विधानसभा के बाहर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने भी सरकार की घेराबंदी की। दिवालीखाल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में स्थायी राजधानी और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेराव की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा के करीब पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस बीच, यूकेडी समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाने की कोशिश की।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार (Water Cannon) का इस्तेमाल किया। धामी सरकार करीब सात महीने बाद गैरसैंण पहुंची है, लेकिन सत्र के पहले ही दिन सड़क से सदन तक भारी विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement