Connect with us

देहरादून

कुंभ 2027 की तैयारी: सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के लिए मांगे ₹325 करोड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर कुंभ 2027 के लिए विशेष पैकेज, मेट्रो विस्तार और बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने का अनुरोध किया।

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी ‘कुंभ-2027’ का सफल और भव्य आयोजन रहा। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर क्षेत्र के विकास के लिए ₹325 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति मांगी है। कुंभ के दौरान निर्बाध बिजली और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने बिजली की लाइनों को भूमिगत (Underground) करने का प्रस्ताव रखा। इसके पहले चरण के लिए ₹325 करोड़ और दूसरे चरण के लिए ₹425 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि अनुमोदित करने की अपील की गई है।
क्षेत्रीय यातायात को आधुनिक बनाने के लिए सीएम ने मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के विस्तार का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास की भी मांग की गई। मुख्यमंत्री का मानना है कि इन परियोजनाओं से सड़कों पर जाम की समस्या कम होगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
बैठक में हरिद्वार और ऋषिकेश के घाटों के सौंदर्यीकरण और आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम धामी ने कहा कि आधुनिक परिवहन नेटवर्क और शहरी अवसंरचना के विकास से पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के इन प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: वर्षों पुरानी 'राजस्व गांव' की मांग पर विधायक मोहन बिष्ट की बड़ी पहल, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement