Connect with us

देहरादून

देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: PM मोदी के दौरे से पहले STF की बड़ी कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में PM मोदी के दौरे से पहले STF ने आतंकी विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया। पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर वह सैन्य ठिकानों की रेकी कर रहा था।

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से ठीक चार दिन पहले उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए STF ने आतंकी विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों और बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।
जांच में खुलासा हुआ है कि विक्रांत सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। वह देहरादून के महत्वपूर्ण सैन्य और सरकारी ठिकानों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। आरोपी ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर ‘TTH’ (तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान) लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की थी, जिसका वीडियो उसने अपने हैंडलर्स को भेजा।
पूछताछ में पता चला कि विक्रांत कश्यप दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का बड़ा फैन था। मूसेवाला की हत्या से वह काफी गुस्से में था, जिसका फायदा पाकिस्तानी हैंडलर ने उठाया। उसे मूसेवाला की मौत का बदला लेने के नाम पर भड़काया गया और कट्टरपंथ की ओर धकेला गया। धीरे-धीरे उसे पैसों और दुबई भेजने का लालच देकर जासूसी के काम में लगा दिया गया।
STF और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे प्रेमनगर इलाके से दबोचा। उसके पास से एक .32 बोर की पिस्टल, 7 कारतूस और स्प्रे पेंट की बोतल बरामद हुई है। आईजी STF निलेश आनंद भरने के अनुसार, आरोपी को इन गतिविधियों के बदले नेपाल के रास्ते दुबई सुरक्षित पहुँचाने का वादा किया गया था। फिलहाल एजेंसियां उसके डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बजरी से लदे डंपर की चपेट में आया स्कूटर सवार छात्र, दर्दनाक मौत से क्षेत्र में मचा कोहराम

Select Language

Advertisement