Connect with us

देहरादून

मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, गाजियाबाद के 4 पर्यटकों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत गाजियाबाद के 4 पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू जारी।

मसूरी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर (सैकड़ों फीट) गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की दुखद सूचना है। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह सभी मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे, जो वीकेंड पर मसूरी घूमने के लिए आए थे। कार में कुल पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मसूरी-कोल्हुखेत मार्ग पर स्थित झड़ीपानी शॉर्टकट के पास हुआ। कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
घटनास्थल पर घनी झाड़ियों और अत्यधिक दुर्गम इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation) चलाने में टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय प्रशासन और बचाव दल मौके पर मुस्तैद हैं और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Select Language

Advertisement