Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन: 12 वर्षों में युवा शक्ति को मिले नए अवसर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी नगर निगम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और युवा क्रांति की सराहना की।

हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम सभागार में आज ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड की प्रदेश सह-प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह सम्मेलन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
अपने संबोधन में रेखा वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति को अभूतपूर्व अवसर प्राप्त हुए हैं। सरकार की नीतियों ने युवाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया है। देश का युवा अब नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं का जीवन बदला है। आज देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। करोड़ों युवा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को लगातार नए अवसर दिए जा रहे हैं।
समारोह के समापन पर वक्ताओं ने दोहराया कि युवा शक्ति के सामर्थ्य को पहचानकर उसे सशक्त बनाना ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल और पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement