Connect with us

देहरादून

साइंस सिटी से जागेगी बच्चों की वैज्ञानिक सोच, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी से जगेगी बच्चों की वैज्ञानिक सोच। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में दिए अहम निर्देश।

देहरादून। आईआरडीटी सभागार में यूकास्ट (UCOST) की ओर से आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि आज का दौर ज्ञान-विज्ञान, तकनीक और नए नवाचारों का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में वही देश या राज्य आगे बढ़ेगा, जिसके पास आधुनिक और व्यावहारिक वैज्ञानिक सोच होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का लाभ राज्यभर के स्कूली बच्चों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए साइंस सिटी का नियमित भ्रमण आयोजित किया जाए। जब बच्चे विज्ञान के मॉडल्स और नवाचारों को करीब से देखेंगे, तभी उनके भीतर शोध और अनुसंधान के प्रति वास्तविक रुचि पैदा होगी।
उत्तराखंड सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि प्रदेश की पहली ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति’ लागू की जा चुकी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला (जॉब सीकर) नहीं, बल्कि खुद का रोजगार शुरू कर नौकरी देने वाला (जॉब क्रिएटर) बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साइंस सिटी उत्तराखंड को विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
इस अवसर पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. बीके संजय, महानिदेशक-सूचना बंशीधर तिवारी, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. जेपी जायसवाल और डॉ. डीपी उनियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement