Connect with us

नई दिल्ली

सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में मनाई गई डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर विज्ञान प्रयोगों से अंधविश्वास का पर्दाफाश किया गया। जानिए पूरी खबर।

नवापारा-राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में भारत के महान रसायनज्ञ, उद्यमी एवं शिक्षक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विज्ञान के विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों और अभूतपूर्व प्रयोगों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह में रायपुर जिला विज्ञान प्रमुख नारायण पटेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान क्रमबद्ध और व्यवस्थित ज्ञान है। उन्होंने डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यवस्थापक प्रफुल्ल दुबे ने रसायन विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान कभी मिथ्या नहीं कहता, बल्कि प्रयोगों द्वारा हमेशा सत्य को प्रमाणित करता है। वहीं प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने विद्यार्थियों से अंधविश्वास दूर कर वैज्ञानिक सोच अपनाने का आह्वान किया।
इस जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान के प्रयोग रहे। विद्यार्थियों ने चमत्कारी प्रयोगों के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड का पर्दाफाश किया। साथ ही, स्वचालित स्ट्रीट लाइट, धुआँ फिल्टर और सुरक्षा सायरन जैसे नवाचार मॉडल प्रदर्शित किए।
समारोह के अंत में विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं, रंगोली और निबंध में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सराहना की गई। दीपक देवांगन द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी ने उत्तराखंड को दी 3 आवासीय छात्रावासों की सौगात: चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के छात्रों को फायदा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement