Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के अस्पताल में बायोप्सी के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के ईएनटी अस्पताल में बायोप्सी प्रक्रिया के दौरान बेरीनाग निवासी मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित ईएनटी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पाठक की बायोप्सी प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक डॉ. जेड. पांडेय पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन सिंह पाठक लंबे समय से गले की समस्या से पीड़ित थे। सोमवार को परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल की ओपीडी में लेकर आए थे। चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए तुरंत गले की बायोप्सी कराने की सलाह दी थी। इसके बाद मरीज को प्रक्रिया के लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि बायोप्सी के दौरान अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन आपातकालीन स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल रहा। कुछ ही समय में मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टरों व प्रबंधन से जवाब मांगते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक और वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इस मामले में यह जांच का मुख्य विषय है कि प्रक्रिया से पूर्व मरीज का स्वास्थ्य आकलन सही ढंग से किया गया था या नहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement