Connect with us

देहरादून

हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से साझा किए अनुभव, देवभूमि की तारीफ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। युवाओं ने राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे और पर्यटन की सराहना की।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभव साझा किए। उन्होंने राज्य में सड़क एवं डिजिटल कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे योजना, सौर ऊर्जा और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
हरियाणा के युवाओं ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड में सड़क, रेल और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। युवाओं ने राज्य के स्वच्छ पर्यावरण और होम-स्टे योजना से स्थानीय लोगों को मिल रहे स्वरोजगार के अवसरों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के आत्मीय व्यवहार और शांत वातावरण से उन्हें अहसास हुआ कि उत्तराखंड को देवभूमि क्यों कहा जाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराज्यीय शैक्षणिक और सांस्कृतिक भ्रमण से युवाओं को देश की विविधता और विभिन्न राज्यों में हो रहे नवाचारों को समझने का अवसर मिलता है। इससे राज्यों के बीच विचारों का आदान-प्रदान बढ़ता है।
सीएम धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बनकर यहां के अनुभवों को देश भर में पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे और हस्तशिल्प का प्रचार-प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और विरासत को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

Select Language

Advertisement