Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 50 यूनिट ब्लड डोनेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर वंदे मातरम् ग्रुप ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 50 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को सामाजिक संस्था ‘वंदे मातरम् ग्रुप’ के तत्वाधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का सफल संयोजन विकी पाठक द्वारा किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति और बाल विकास समिति द्वारा मालधन क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिविर में भाग लेने वाले युवाओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसके जरिए आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों और युवाओं से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।


आयोजक विकी पाठक ने बताया कि विधायक मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर समाजसेवा के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया था। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता फैलाना है।
उल्लेखनीय है कि ‘वंदे मातरम् ग्रुप’ लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी 50 रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह दानू, सुमित मिश्रा, गणेश बिष्ट, रवि रावत और भूपेंद्र सिंह मेहरा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement