Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

शिवरात्रि: जागनाथ, झाकरसैम, भन्यौलासैम, वृद्धजागेश्वर, जटेश्वर, बन्दीखोल, उर्धेश्वर शिवालयों में भक्तों की भीड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा (नैनी जागेश्वर)। बाबा जागनाथ समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों में आज श्रधालुओं की भीड़ दिखी । महिला, पुरुष, बच्चे सब बाबा के रंग में रंगे दिखे।श्रद्धालुओं ने मंदिरों में रुद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की। बाबा जागनाथ और दन्या कस्बे से एक कि.मी.की दूरी पर स्थित उर्धेश्वर(उधाण) महादेव के पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के झाकरसैम, भन्यौलासैम, जटेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, बंदीखोल आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
जो श्रद्धालु, शिवालयों में नहीं पहुँच पाये, उन्होंने गाँव के ही मंदिरों में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किये। नैनी के हनुमाम मंदिर में भी महिलाओं ने भजन कीर्तन कर बाबा को रिझाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग में 22 आईएफएस के स्थानांतरण, विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बने

Select Language

Advertisement