Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गंगा में लगाई डुबकी, देखें..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो वायरल

हरिद्वार। बिग बॉस फेम और हरियाणवी की चर्चित डांसर सपना चौधरी ने भी गंगा में डुबकी लगाई। सपना चौधरी ने मां गंगा में स्नान किया। सपना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो किस गंगा घाट और कहाँ की और कब की है, इसका जिक्र नहीं किया है।
सपना चौधरी शिवरात्रि पर गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाती नजर दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान शिव का गाना चल रहा है। पोस्ट करते हुए हरियाणवी डांसर ने लिखा- ‘शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे। भोले शंकर आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ऊँ नमः शिवाय ।’

यह भी पढ़ें 👉  गंगा घाट पर जिंदगी का सच...वायरल वीडियो

Select Language

Advertisement