Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

धानाचूली पुलिस ने जाड़ापानी राउमावि में चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्र- छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों पर दी कई जानकारी

धानाचूली। मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत धानाचूली चौकी प्रभारी एसआई विजय कुमार द्वारा जाड़ापानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
के छात्राओं को पुलिस से सम्बन्धित सेवाओं के विषय में जानकारी देकर स्कूली बच्चों को जागरूकता अभियान चलाया।
सोमवार को चौकी प्रभारी धानाचूली एसआई विजय कुमार ने छात्र छात्राओं को नशे की परिभाषा, दुष्परिणाम ,अवैध नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गोपनीय सूचना देने,
यातायात नियमों का पालन करने तथा उसके प्रति अपने परिजनों और मित्रों को भी जागरूक करने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु आवश्यक सुरक्षा मापदंडों की जानकारी दी गई। वही उत्तराखंड पुलिस ऐप के महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को ऐप डाउनलोड करवाया गया।ऐप में अंतर्निहित गौराशक्ती सुरक्षा कवच में उपलब्ध एसओएस सुविधा की जानकारी देकर पंजीकरण भी करवाया गया।
वही छात्राओं को गुड टच – बैड टच के अलावा छात्राओं गौरा शक्ति एप हेल्पलाइन नंबर डायल आदि के संबंध में जानकारी दी गई। स्कूली छात्र- छात्राओं को अपने आस-पास घटित छोटी से छोटी आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाना क्षेत्र पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: क्वारब में एनएच पर दोहरी मुसीबत : पहाड़ी दरकने के बाद अब सड़क धंसने से यातायात बाधित, प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर वाहनों को निकाला


इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पीसी उपाध्याय, प्रधानाचार्य, शिक्षक छात्र-छात्रा व पुलिस की टीम मौजूद रही।

Select Language

Advertisement