Connect with us

देहरादून

शादी की दावत की जगह दरोगा ने बेटे संग खाई हवालात की हवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़े, पांच का चालान
देहरादून। रायवाला गौहरीमाफी गांव में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा समेत.पांच लोग को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
जानकारी के मुताबिक गौहरीप्लाट में शादी थी। डोईवाला से बारात आयी थी। रात करीब एक बजे डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह मारपीट करने वालों को नियंत्रित नहीं कर पाए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचने पर एक दर्जन लोग को
पकड़कर थाने ले गई। जिनमें उत्तर प्रदेश के बदायूं थाने में तैनात दरोगा और उसका बेटा भी शामिल है। रायवाला के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मारपीट करने में शामिल पांच लोग का चालान किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement