Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

लोहाघाट में कयगुली बाप ने बेटी को बनाया हवश का शिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

5 महीने से कर रहा था यौन शोषण, नाबालिग बेटी ने स्कूल में ली शरण, तब खुलासा
चंपावत। लोहाघाट क्षेत्र में कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवश का शिकार बना दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि नाबालिग 10वीं की छात्रा है। पिता नाबालिग बेटी के साथ चार पांच महीने से यौन शोषण कर रहा है। पिता के डर से नाबालिग घर नहीं जा रही थी। कुछ दिनों से स्कूल की एक शिक्षिका के कमरे में रह रही थी। तभी मामले का खुलासा हुआ। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने तहरीर के आधार पर बताया कि आरोपी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। नाबालिग को नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जा रहा है।

Select Language

Advertisement