Connect with us

देहरादून

डम्पर से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून रानीपोखरी में थानों के मीडावाला मोड़ के पास की घटना
देहरादून।
रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानों के मीडावाला मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार डंपर संख्या यूके 07 सीबी 4069 थानों से भानियावाला आ रहा था। एवेंजर बाइक यूजे 07 एफई 3086 भानियावाला से थानों की ओर जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार मीडावाला के समीप पहुंची तो डंपर में टकरा गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। शुभम धुमाल पुत्र मदनलाल डोभाल उम्र 23 वर्ष अथूरवाला डोईवाला की मौत हो गई। विजेंदर सिंह पुत्र विक्रम सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी अथूरवाला डोईवाला घायल हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement